फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में पकड़े संदिग्धों काआईएसआई एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एनआईए और एटीएस द्वारा दस संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हर बिंदु पर गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में खुफिया इकाइयां अमरोहा से पकड़े गए संदिग्ध मोहम्मद सुहैल और आईएसआई एजेंट मोहम्मद इजाज के बीच संपर्क की पड़ताल कर रही हैं। पाकिस्तानी जासूस इजाज को नवंबर 2015 में बरेली से पकड़ा गया था। हालांकि बाद में उसकी गिरफ्तारी मेरठ कैंट स्टेशन से दिखाई गई थी।
विज्ञापन

इजाज की गिरफ्तारी के बाद जांच-पड़ताल में सामने आया था कि वह आईएसआई से ट्रेनिंग लेने के बाद फरवरी, 2013 में पाकिस्तान से भारत आया था। इसके बाद र्िदसंबर, 2014 में वह बरेली आ गया। यहां शाहबाद में किराये पर मकान लेकर फोटोग्राफी का काम करने लगा। इसी काम के जरिये सैन्य अफसरों के यहां भी उसकी घुसपैठ हो गई। वर्ष 2014 से नवंबर 2015 तक बरेली में रहने के दौरान उसने त्रिशूल एयरबेस समेत सेना के कई ठिकानों की रेकी की। यहां से काफी जानकारियां वह पाकिस्तान भी भेज चुका था।
अब एनआईए और एटीएस की टीम ने अमरोहा के मोहम्मद सुहैल, सईद, रईस अहमद, मोहम्मद इरशाद, हापुड़ के शाकिब, जाफराबाद के जुबैद मलिक, जैद मलिक, राशिद जफर और अनस यूनुस को गिरफ्तार किया है। अमरोहा और हापुड़ की बरेली से नजदीकी भी है। ऐसे में खुफिया इकाइयां इस बात की जांच कर रही हैं कि मोहम्मद सुहैल या उसका कोई साथी मोहम्मद इजाज के संपर्क में तो नहीं था। इसके चलते स्थानीय इकाइयां दिल्ली की टीमों के लगातार संपर्क में हैं कि कोई इनपुट मिलते ही सटीक कार्रवाई की जा सके। मगर कोई भी अधिकारी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें