फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन भले ही अवैध खनन पर अंकुश के दावे कर रहा हो लेकिन जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। सीबीगंज इलाके में तो खनन माफिया बेलगाम हैं। खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली ठिकाने ने बुधवार शाम हिंदू हायर सेकेंडरी स्कूल के पास ढाई साल की मासूम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले खनन माफिया ने मौके से ट्रॉली गायब करा दी। पुलिस ने ट्रैक्टर थाने में खड़ा कर लिया है। माफिया परिवार पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव सनौआ निवासी इकरार खां की ढाई साल की बेटी सिदरा अपने चचेरे भाई अशील के साथ पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी, तभी सर्वोदयनगर की ओर से तेज गति से आ रही खनन माफिया की ट्रैक्टर ट्रॉली ने हिंदू हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सिदरा को कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर भाग गया। ट्रैक्टर सनौआ गांव का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि सिदरा के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

पहले भी बचे थे मासूम, ग्रामीणों ने किया था हंगामा
सीबीगंज में खनन माफि या के हौसले बुलंद हैं। सत्ताधारी नेताओं से साठगांठ से खनन माफि या की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धड़ल्ले से बालू-मिट्टी लेकर दौड़ रही हैं। पिछले महीने खनन माफि या के ट्रैक्टर-ट्राली से गांव जौहरपुर में बच्चों के साथ हादसा होने से बचा तो ग्रामीणों ने जाम लगाकर कई घंटे खनन माफि या की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोके रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग तहरीर देने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर लगातार पीड़ित परिवार से केस दर्ज कराने के लिए कह रहे हैं। - सीमा यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें