फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लापता होने के मामले में अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। रिजल्ट देखे के दौरान गांव से आईं दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छात्राओं का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खड़ौआ निवासी रामचंद्र की पुत्री मंजू और सीमा नौ जून को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट देखने आई थीं। यहां से वह लापता हो गई थीं। अभी तक छात्राओं का कोई भी पता नहीं लग सका है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की और न ही लड़कियों की तलाश की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर लड़कियों को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम पता भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें