बरेली।
बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण, सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने पुलिसबल के साथ मार्च पास्ट किया। थाने से पुलिस बल शाहदाना, शहामतगंज, सकलैनी मुहल्ला होते हुए जगतपुर, जोगीनवादा के मुहल्लों से होकर थाने पर वापस लौटे। पुलिसबल संकरी गलियों से होते हुए निकाल, गलियों में खड़े लोगों से इस दौरान एसपी सिटी ने बातचीत भी की।