फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन हवालात में रखा फिर दुष्कर्म में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने में एक युवक को पांच दिन तक थाने में बैठाकर रखने के बाद दुष्कर्म का मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। आरोप था कि थाने के एक दरोगा ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार ऐठ लिए और मुकदमा भी लिख दिया। परिवार की एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी, वह शुक्रवार को दोबारा अधिकारियों से दरोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगा।
पीर बहोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर सौपी कि 29 मई को शाम छह बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर शाहरुख खान लेकर गया था। जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। पीड़ित परिवार आरोपी के घर गौसगंज भी पहुंचा, लेकिन उसको धमकी देकर भगा दिया। परिवार का आरोप है कि 30 मई को किशोरी को आरोपी बाइक पर बैठाकर घर के बाहर छोड़कर भाग गया था। किशोरी ने दुष्कर्म के बारे में बताया तो परिवार आरोपी के घर पहुंचा और किशोरी का अपनाने के लिए कहा गया। उनका कहना है कि उनके जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी शाहरुख खान पुत्र हनीफ, उसके भाई कादर व हाकम, मां रुखसाना और पिता हनीफ पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


दोनों के प्रेम प्रसंग खुलने के बाद मामला पहुंचा थाने
बताते हैं कि शाहरुख और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस रात किशोरी खुद ही शाहरुख के घर पर पहुंची थी। जिसके बाद मामला परिवार की जानकारी में आया और दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था। बीती 10 जून को पुलिस ने शाहरुख को पकड़कर थाने लेकर आई थी। थाने में हाल में प्रमोट होकर बने एक दरोगा ने दोनों परिवारों के बीच सेटिंग करने लगे। शुरुआत में लड़की और लड़के के परिवार के बीच समझौता करवाने की बात शुरू हुई लेकिन लड़के ने निकाह से इंकार कर दिया। जिसके बाद दरोगा ने सेटिंग करवाई कि मुकदमा सिर्फ लड़के के खिलाफ लिखा जाएगा, परिवार भी तैयार हो गया। परिवार के आरोप है कि दरोगा को उन्होंने 50 हजार चुका दिये, लेकिन 15 जून को पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

तहरीर की तारीख में ओवर राइटिंग
एसएसपी की गश्ती में सिद्धार्थ उपाध्याय को रुहेलखंड चौकी का चार्ज दिया गया। यह मामले की जांच सिद्धार्थ उपाध्याय कर रहे थे। उनके जाने के बाद दरोगा ने अपने हाथ में जांच ली और सेटिंग शुरू की। बताते हैं कि सेटिंग नहीं हो पाने के चलते परिवार की 10 जून को दी गई तहरीर की तारीख में ओवर राइटिंग करके 15 जून की गई।
विज्ञापन

  परिवार की मुझसे मुलाकात नहीं हो सकी है। परिवार की शिकायत मिलने के बाद प्रकरण की जांच करवा ली जाएगी। अगर आरोपों में सच्चाई मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें