फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिग संवासिनियां महिला शरणालय में शिफ्ट होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधेड़ के साथ जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाने वाली युवती को अनाथालय से शिफ्ट किया जाएगा। अनाथालय प्रबंधन ने बालिग हो चुकी छह युवतियों के नाम की लिस्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

एक संवासिनी ने शिकायत की थी कि अनाथालय प्रबंधन 50 साल के आदमी से उसकी शादी कराना चाहते हैं। उसे पागल बताकर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने अनाथालय पहुंचकर युवती के बयान लिए थे। उनके आदेश पर अनाथालय प्रबंधन हर्षवर्धन ने छह युवतियों की सूची बनाई है। इनकी उम्र 19 से 35 वर्ष के बीच है। तीन युवतियां मंद बुद्घि हैं। प्रबंधन ने अवगत कराया कि दो अन्य युवतियों को मार्च 2019 में राजकीय महिला शरणालय में भेजा जाना था, लेकिन इसका अनुपालन होना बाकी है। प्रबंधक हर्षवर्धन ने एक युवती के इंटर में पढ़ाई करने की जानकारी देते हुए उसे परीक्षा होने तक अनाथालय में ही रहने की अनुमति प्रोबेशन अधिकारी से मांगी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि अनाथालय प्रबंधन से बालिग संवासिनियों की सूची मांगी थी। इन युवतियों को जेजे एक्ट के तहत अनाथालय के बजाय महिला शरणालय में शिफ्ट करना है। इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें