बरेली। आरटीओ की ओर से चलाए जा रहे स्कूली बसों के चेकिंग अभियान में 48 बसें मानक विहीन चलते पाए जाने पर बस संचालक समेत स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि 211 बसों को चेक किया गया है। ज्यादातर बसों में लगे प्रदूषण प्रमाण पत्र की तिथि समाप्त हो गई थी। तो वहीं कुछ बसों में फिटनेस संबंधी समस्याएं मिलीं हैं, जिसमें प्रेशर हॉर्न, फर्स्ट एड किट, नेकरेस्ट, हेडरेस्ट, शीशे आदि मानक के अनुरूप नहीं मिले। जिसको दुरुस्त करने के लिए संबंधित बस संचालक को नोटिस दिया गया है। बता दें कि बरेली में स्कूल के स्वामित्व में 570 और अनुबंधित 403 बसें चल रही हैं।