फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का वांछित ईनामी बरेली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर से भगोड़ा घोषित बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी रोहित शर्मा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम था। धोखाधड़ी में वांछित रोहित को बरेली एसटीएफ ने सेटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर शहजाद नगर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से एक होंडा शाइन बाइक और एक मोबाइल मिला। रोहित ने एसटीएफ को बताया कि उसने पिता रमाकांत शर्मा के साथ 2017 में शहजाद नगर क्षेत्र में दीपजन कल्याण समिति का प्रमाणपत्र दिखाकर राजपूत जन समिति के नाम से केंद्र खोला था। करीब 12 लोगों से चालीस हजार रुपये के हिसाब से रकम वसूली। वादा किया कि पांच हजार रुपये महीना मानदेय पर हर केंद्र पर दो महिलाओं को नियुक्त करेंगे। बाद में वे बिना सेंटर खोले वे फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से रिपोर्ट लिखकर शहजाद नगर पुलिस पिता-पुत्र को तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर एसटीएफ अजयपाल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई शहजाद नगर पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें