फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कार से दो लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसटी ने कार से बरामद किए दो लाख रुपये
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने, विशेषकर नगदी के अवैध प्रवाह को रोकने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अमृत त्रिपाठी के स्तर से गठित फील्ड सर्विलांस टीम ने एक कार से दो लाख की नगदी बरामद की है। कार स्वामी रुपयों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, लिहाजा नगदी को ट्रेजरी में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

एफएसटी में नामित मजिस्ट्रेट मसीउल्ला खान हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि इसी बीच लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी शोभित अग्रवाल पुत्र सौरव कुमार अग्रवाल अपनी कार से नगीना जाते समय उधर से गुजरे। टीम ने कार रोककर तलाशी ली तो दो लाख रुपये बरामद हुए, किंतु वह नगदी का स्रोत जारि करने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। लिहाजा कैश जिला कोषागार में जमा करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में गठित अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें