फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को गोली मार रहा हूं.. कहकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग में विवाद से परेशान बीस वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपनी भाभी को फोनकर आत्महत्या की सूचना दी थी। पुलिस को लाश के पास से तमंचा मिला है।
विज्ञापन

नकटी नरायनपुर गांव के सुरेंद्र पाल किसान हैं। बृहस्पतिवार को उनके बडे़ बेटे बीस वर्षीय त्रिभुवन सिंह ने अपनी तहेरी भाभी ऊषा देवी को फोन करके कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। परिजनों को मामले की जानकारी होने के बाद खोजबीन शुरू की। गांव के पश्चिम में गन्ने के खेत मेें लगे पापुलर के पेड़ों के पास त्रिभुवन की लहूलुहान लाश मिली। बाईं कनपटी पर गोली लगी थी। क्योलड़िया थाने के एसओ अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के पास खेत पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को छानबीन के लिए बुलाया गया। मृतक की जेब से दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ है। त्रिभुवन के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। मृतक की मां सुदामा देवी, बहन बेबी, सरिता, भाई अरुणपाल का रो-रोकर बुरा हाल था। एसपी देहात डा. संसार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

कॉल डिटेल से खुलेंगे राज
पुलिस उसके मोबाइल काल डिटेल निकलने की तैयारी में है। गांव में चर्चा थी कि त्रिभुवन का एक युवती से प्रेम प्रंसग चल रहा था। इसका परिवार के लोग विरोध भी कर रहे थे। वह नौकरी नहीं करता था। दिनभर गांव में घूमता रहता था। छोटी-छोटी बातों पर लोगों से झगड़ा कर लेता था। आत्महत्या के लिए तमंचा और गोली कहां से आईं, यह अभी नहीं स्पष्ट हो सका है। गोली उसकी बाई कनपटी पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें