फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला पुलिस ने दस-दस हजार के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा

Fri, 01 Feb 2019 02:20 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में जनपद के बरला थाना क्षेत्र के ग्राम टिकटा में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मार दबोच लिया। हालांकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस फरार हुए अपराधी की तलाश में जुटी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात मणीलाल पाटीदार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आरोपियों को पकड़े जाने का खुलासा करते हुए बताया कि बरला थाना पुलिस ने देर रात  टिकटा गांव में मुठभेड़ कर योगेश पुत्र निरंजन लाल निवासी होलीगेट चौराहा, धनीपुर, थाना गांधी पार्क और राहुल माहौर पुत्र मुन्नालाल माहौर निवासी कश्यप कालोनी, बन्नादेवी को दबोचा।

इन दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी  है। हालांकि इनका एक साथी प्रेमा निवासी इगलास रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसकी तलाश जारी है। वाकये के  अनुसार थाना पुलिस टिकटा ग्राम में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर यह तीनों सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह चकमा देकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश हड़बड़ाहट में गिर गए। गिरते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। इनके पास से दो अवैध हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की  गई है। यह दोनों बदमाश चोरी, लूट हत्या के प्रयास, बलात्कार आदि के आरोपी हैं। इनके खिलाफ जनपद के कई थानों में मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन


बदमाशों को दबोचने वाली टीम
बरला थाना इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह , एसआई अयूब खान, एसआई सत्यभान सिंह, एसआई डॉ. अमित सिंह मलिक, आरक्षी यतेंद्र सिंह,
विपिन कु मार, सौरभ यादव, आनंद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें