फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बैटरी चोरों को दबोचा, कबाड़ी से बरामद हुईं बैटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। एरीना मोटर्स से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर दो कबाड़ कारोबारियों के पास से चोरी की पांच बैटरियों को बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया। उधर, चोरी की बैटरी खरीदने वाले दोनों कबाड़ियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर रोड जौहरपुर के पास एरिना मोटर्स का गोदाम है। इसमें शनिवार रात में तीन चोर घुस आए। चोरों ने वहां से फोर व्हीलर गाड़ियों की बैटरी चोरी लीं। चोरों की आहट होने पर चौकीदार हरपाल ने एक को पकड़ लिया था। उसकी पहचान अख्तर निवासी मथुरापुर के रूप में हुई थी। जबकि दो भाग गए थे। पुलिस ने अख्तर के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम भी बता दिए। इसके बाद पुलिस ने जाहिद और अफरोज निवासी मथुरापुर को भी पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी का माल मथुरापुर में कबाड़ी भाइयों फईम और करीम पुत्र यासीन को बेच दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस कबाड़ियों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें