फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक की क्षमता की जांच कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर थाने के नगरिया विक्रम गांव में मंगलवार को दीवार गिराते वक्त हुए विस्फोट के मामले में पुलिस मौके और घायल के शरीर से मिले सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी। इससे धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक की क्षमता की जांच कराई जाएगी। बुधवार को घायल दिवारीलाल को होश आ गया। अस्पताल प्रबंधन ने उसके शरीर में और बारूद होने की संभावना में सीटी स्कैन कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी 22 वर्षीय दिवारीलाल दस साल से दो भाइयों संग ननिहाल में रहता था। गांव में खंडहर पड़े पैतृक घर को तोड़कर नया घर बनाने आए दिवारीलाल और दो भाई मंगलवार सुबह तीन फुट ऊंची दीवार गिरा रहे थे। तभी जोरदार धमाके के साथ वह गिर पड़ा। बांये हाथ की कलाई उड़ गई और अंगुलियां व मांस छितर गया। पुलिस को मौके से सुतली के जले टुकड़े मिले। नाना रामेश्वर ने घायल के चचेरे भाई सुखपाल पर रिपोर्ट करा दी थी। शक जताया कि उसी ने जमीन या मकान बंटवारे की रंजिश में ऐसा किया होगा। बुधवार को पुलिस ने जांच को आगे नहीं बढ़ाया। परिवार का ही मामला होने के नाते पुलिस ने सुखपाल की गिरफ्तारी से भी परहेज किया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि अब पुलिस लैब से विस्फोटक की क्षमता की जांच कराएगी। सुखपाल दोषी हुआ तो उसे जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें