फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के व्यापारी की मौत के बाद निजी अस्पताल पर तोहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत जिले के व्यापारी की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप जड़ा। डीएम से शिकायत की गई है, पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भी एक्सीडेंट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के मझोला बाजार निवासी कपिल अग्रवाल ने बताया कि उनके चचेरे भाई अमित अग्रवाल सरिया सीमेंट के व्यापारी थे और कार से ड्राइवर कमर के साथ 13 अप्रैल की रात कहीं निकले थे। इनका एक्सीडेंट हो गया। भाई को पुलिस ने पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए वे लोग बरेली के एक निजी अस्पताल में लाए। यहां डॉक्टर ने पहले स्थिति ठीक बताकर भर्ती कर लिया और बाद में सीने से खून निकालने की बात कहकर सीने में छेद किया जिससे उनके भाई की हालत बिगड़ती चली गई। तब अस्पताल वालों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वे लोग भाई को भोजीपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनकी मौत हो गई। कपिल ने भोजीपुरा पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सूचना दी तो कोतवाली में संबंधित अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। डीएम से भी ये लोग मिले और पैनल से पोस्टमार्टम व वीडियोग्राफी कराने की मांग की। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट से ही मौत की पुष्टि की। मृतक के फेफड़े भी फटे मिले। शाम को घरवाले शव पीलीभीत ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें