फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पीड़ित सैन्यकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक सैन्यकर्मी ने अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने शव को सील कराया। वह एचआईवी से पीड़ित थे और इसे लेकर काफी तनाव में थे।
विज्ञापन

सैन्यकर्मी कैंट की ही एक सैन्य कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सोमवार दोपहर अपने बेटे को लेने स्कूल गई थीं। जब वे लौटीं तो देखा कि पति ने दीवार में निकली एक कील के सहारे रस्सी से लटककर जान दे दी है। पत्नी चीखने लगीं तो आसपास रहने वाले सैनिकों के परिजन आ गए। इन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सेना के अधिकारियों की सूचना पर कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक पाल मौके पर पहुंचे और शव उतरवाकर सील कराया। पुलिस ने परिजनों और स्टाफ के साथियों से बात की। इंस्पेक्टर के मुताबिक करीब नौ साल पहले ही सैन्यकर्मी की शादी हुई थी। कुछ समय पहले ही उन्हें अपने एचआईवी पीड़ित होने की जानकारी हुई थी। उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार और स्टाफ पूरा सहारा दे रहा था पर गंभीर बीमारी की वजह से वे अवसाद में थे। शायद इसी वजह से उन्होंने जान दे दी। बताया कि हरियाणा में उनके परिवार को सूचना दी गई है, परिजन वहां से चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें