फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर में ट्रक में घुसी इनोवा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर/बरेली। फरीदपुर में बरात से दावत खाकर लौट रहे दोस्तों की इनोवा कार शाहजहांपुर दिशा से बाईपास पर नवदिया अशोक गांव के पास पीछे से खड़े हुए ट्रक में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी जैद इन्वर्टर का काम करते थे। जैद अपने साथी हजियापुर निवासी सैफिल, जगतपुर के गुलाम फरीद, अकबर अहमद और शेरू के साथ शुक्रवार शाम के वक्त फरीदपुर में किसी परिचित की शादी में गए थे। वहां से रात करीब साढ़े दस बजे ये लोग वापस हो रहे थे। इनोवा कार को सैफिल चला रहे थे तो जैद बराबर में बैठे थे। बाकी तीन दोस्त पीछे थे। नवदिया गांव के पास इनकी तेज रफ्तार इनोवा हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे कार का अगला पूरा हिस्सा ट्रक की बॉडी के नीचे फंस गया और ये लोग भी अंदर ही दब गए। चीखपुकार पर ये लोग तेजी से भागे और इन्हें निकालने में जुटे। पुलिस भी आ गई। बमुश्किल पांचों लोगों को निकाला गया। तब निजी अस्पतालों की एंबुलेंस इन्हें लेकर शहर चली आईं। यहां पहले इन्हें निजी अस्पताल लाया गया। वहां जैद और सैफिल को मृत घोषित कर दिया गया। तब तक परिचित पहुंच गए थे। ये लोग इन्हें जीवित होने की उम्मीद में जिला अस्पताल भी लाए पर वहां भी मृत घोषित करने पर शव मोरचरी में रखवाने की बजाय वापस निजी अस्पताल ले गए। बाकी तीनों को भर्ती कराया गया। इनमें शेरू की हालत नाजुक बनी है। इनके परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें