फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को धमकी देने का केस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में भाजपा विधायकों को धमकी भरे मेसेज आने से मचे हड़कंप के बीच बरेली के दो विधायकों को भी मौत के घाट उतारने के मेसेज पहुंचे थे। छानबीन में मेसेज भेजने वाले की लोकेशन पाकिस्तान की मिली, लेकिन प्राक्सी सेटिंग के जरिए पुलिस को गुमराह किया गया। फरीदपुर और भोजीपुरा विधायक की तरफ से कोतवाली में धमकी देने की एफआईआर हुईं। मामला विदेश से जुड़ने की वजह से जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। शासन तक मामला गूंजा, लेकिन नतीजा सिफर निकला। अब क्राइम ब्रांच ने विधायकों को धमकी देने की फाइल बंद कर दी है।
विज्ञापन

21 मई 2018 को सूबे के कई विधायकों को अचानक व्हाट्स एप मेसेज पहुंचे। मेसेज भेजने वाले ने खुद को बुद्देस अली भाई बताते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर परिवार के सदस्यों को एक-एक करके मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। बरेली मंडल के कई विधायकों के पास मेसेज आए थे। बरेली में फ रीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी और टीबरीनाथ कॉलोनी में रहने वाले भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य को भी धमकी भरे व्हाट्सऐप मेसेज 21 और 22 मई की रात भेजे गए थे। इसके बाद विधायकों ने इंटरनेट से दूरी भी बना ली थी। हल्ला मचने के बाद पुलिस ने बताया कि छानबीन में धमकी देने वाले की लोकेशन पाकिस्तान के लाहौर में मिली। लेकिन यह लोकेशन पुलिस के लिए काम की साबित नहीं हुई। बदमाश ने प्राक्सी सेटिंग की मदद से गुमराह किया था। जिसके बाद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इस के स पर एफआर लगा पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन


‘विधायकों को धमकी देने की फाइल बंद की गई है। अगर भविष्य में केस से संबंधित कोई सुराग मिलता है तो दोबारा जांच शुरू कर दी जाएगी।’
- रमेश भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें