बरेली। एसएसपी मुनिराज जी. ने बुधवार को डीएम वीरेंद्र कुमार को लेटर लिखकर अहलादपुर में हुए कथित दो बदमाशों के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच कराने के लिए कहा है। डीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी का लेटर आ चुका है। अब जांच सौंपी जाएगी। नियमानुसार एनकाउंटर होने के बाद डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच अनिवार्य होती है। कई घटनाक्रम में मजिस्ट्रेट की जांच ही पुलिस के गले की फांस बनती है।
बाजार के मुखबिर पर क्राइम ब्रांच की नजर
बरेली। सराफा व्यापारियों के साथ होने वाली वारदातों में बाजार का कोई व्यक्ति मुखबिरी कर रहा है। क्राइम ब्रांच इस बिंदु पर जांच शुरू कर चुकी है। सराफा बाजार में संदिग्ध लोगों के अतिरिक्त इस बाजार से जुड़े कुछ खास लोगों की गतिविधियों पर निगरानी भी शुरू की गई है। संभल से आकर वारदात करने वाले बदमाशों के पास लाखों रुपये ले जाने की सटीक सूचना थी, जबकि सराफ अनूप अग्रवाल दिन बदलकर ही रुपया भेजते थे।