फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी मेले में लूट की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौबारी मेले में श्रद्धालुओं से बृहस्पतिवार रात हुई लूट और फायरिंग में तीन श्रद्धालुओं के घायल होने के मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मेला और आसपास क्षेत्र में मारपीट और लूट की कई और भी घटनाएं हुईं, पुलिस ने कुछ की तहरीर लेकर रख ली गई तो कुछ को ऐसे ही जांच की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

भोजीपुरा के पड़री गांव निवासी विपिन ने बताया कि बृहस्पतिवार में आधी रात के वक्त जब वह रामगंगा पुल के नीचे से घाट की ओर जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई करके 15 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। उन्होंने मेला चौकी जाकर शिकायत की तो पुलिस ने जांच की बात कहकर भेज दिया। इसके साथ ही भुता थाने के गांव अंगदपुर खगदिया निवासी अतरपाल से भी मेला परिसर में दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया गया। उन्होंने भी पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने इसे भी गंभीरता से नहीं लिया। इधर, पुलिस ने गुरुवार रात फायरिंग करके कई श्रद्धालुओं को लूटने की घटना की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस घटना में छर्रे लगने से तीन श्रद्धालु घायल हो गए थे। कैंट इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना था कि लूट जैसी कोई घटना मेला क्षेत्र में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें