फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर नहीं गए ट्रक, यातायात पुलिस का चला चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपीनगर नहीं गए ट्रक, यातायात पुलिस का चला चाबुक
विज्ञापन

टीपीनगर में ट्रकों को खड़े करने के बाबत डीएम के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने रविवार को शहामतगंज रोड और सैटेलाइट चौराहा के पास खड़े ट्रकों को हटवाया गया। ट्रक के चालकों को समझाया गया कि रोड के किनारे गाड़ियों को नहीं खड़ा करना है। सभी ट्रक टीपी नगर में ही खड़े होंगे। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बताया कि सोमवार से ट्रक चालकों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। रविवार को यातायात पुलिस ने 10 ट्रक के चालान करके 10 हजार का शमन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई ट्रांसपोर्ट नगर की बैठक में डीएम पिंकी जोवल ने निर्देश जारी किए थे कि सोमवार से ट्रकों को ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा किया जाना है। अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि एक भी ट्रक सड़क के किनारे खड़ा नहीं किया जाना है। रात में ट्रकों की एंट्री होगी लेकिन नो एंट्री लागू होने से पहले ट्रकों को सामान अनलोड करके बाहर जाना होगा। ढाबों और पेट्रोल पंप पर भी ट्रकों को खड़ा नहीं किया जाना है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि यह अभियान अब सख्ती से चलाया जाना है। ट्रकों के जब्तीकरण की कार्रवाईयां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें