फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भुता के जंगल में तस्करों ने काटी घुमंतू गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। खरदाह गांव के जंगल में तस्करों ने घुमंतू गाय काट डाली। सुबह गाय के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों को शांत कर अवशेष दबवा दिए। अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर मार्ग पर कैलाश पुल नदी के आगे खरदाह में राजेश के खेत में पशु तस्करों ने शनिवार रात एक घुमंतू गाय को काट दिया। गाय ग्याभिन थी। तस्कर उसके साथ ही गर्भस्थ बछड़े का मांस भी निकाल ले गए। सुबह जब इधर आए ग्रामीण युवकों दीपक, विकास, वीरेंद्र आदि ने खेत में कुत्तों को मांस नोचते देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत में बिखरे पड़े अवशेष एकत्र कर खेत में ही दफना दिए। मामले की रिपोर्ट अज्ञात में चौकीदार प्रदीप कुमार की ओर से गोवध अधिनियम के तहत दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच और गाय काटने वालों की तलाश कर रही है।
इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर, खजुरिया संपत, लाडपुर मिर्जापुर में भी कुछ दिनों पहले पुलिस ने गाय के कुछ अवशेषों को बरामद किया था, इसके अलावा पिछले दिनों ग्राम फैजनगर में एक गाय को रात में काटने के लिए ले जा रहे पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पशुओं के काटने के औजार सहित पकड़ लिया था। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के भुता प्रखंड के अध्यक्ष डॉक्टर सत्यपाल शर्मा, राकेश कुमार, तोताराम आदि ने रोष जताया है। प्रशासन से शीघ्र पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है। उन्होंने इसकी सूचना एसएसपी से फोन पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें