बरेली। दो दिन पहले लापता हुई एक किशोरी के भाई ने कुछ लोगों पर उसे अगवा करने की आशंका जताई है। किशोरी के भाई के मुताबिक वह संदिग्धों के घर पहुंचा तो आरोपी के परिजन पुलिस से मामले की शिकायत करने पर उनकी बहन को तेजाब से जलाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार शाम घर से ही अचानक लापता हो गई। काफी ढूंढने के बावजूद नहीं मिली तो घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। किशोरी के भाई के मुताबिक बारादरी के मोहल्ला कांकर टोला निवासी अजीम अक्सर घर के आस पास चक्कर काटता था। अजीम घरवालों की अनुपस्थिति में किशोरी को फोन परेशान करता था। उनके मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अजीम ने फईम और नदीम के साथ उनकी बहन को अगवा करके ले गए है। युवक ने उनकी बहन के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने अजीम, फईम, नदीम और उसकी मां मां सुरईया, बहन शहरीन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।