फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में सिपाही को पार्षद ने दी धमकी, वर्दी उतरवा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत कार्यालय के पास बने एक कमरे के विवाद में दो पक्षों के बीच बुधवार देर रात मारपीट के बाद कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के पांच युवकों को थाने में लाकर बैठा लिया। एक पार्षद इन युवकों को छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गए। मुंशी ने बिना इंस्पेक्टर की अनुमति युवकों को छोड़ने से मना कर किया तो पार्षद बिगड़ गया। उसने कोतवाली में चिल्लाकर धमकी देना शुरू कर दिया कि मुझे जानते नहीं हो क्या, मैं पार्षद हूं। तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। पार्षद की चीख पुकार के बावजूद मुंशी ने साफ कह दिया कि बिना अधिकारियों की अनुमति किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। बृहस्पतिवार को पांचों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय के पास एक कमरे को एक पक्ष धर्मशाला का हिस्सा बताता है, जबकि दूसरा पक्ष में डेयरी संचालक सुनील वर्मा उसको अपने घर का हिस्सा बताता है। इसी बात पर बुधवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने सुनील वर्मा समेत उनके बेटे शिवम, सोनू, करन कश्यप समेत पांच को पकड़ लिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले थे। आरोप है कि सुनील ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश तक कर डाली। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। रात में पार्षद के हंगामा के बाद पुलिस ने सुबह अपनी कार्रवाई पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें