फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे के नवजात को चुराकर बेच डाला 80 हजार में

Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने वाली महिलाएं सावधान हो जाएं। बच्चा चोर उन्हीं के आसपास घूम रहा है। ऐसी एक घटना साढ़े तीन साल पहले हुई। जिला अस्पताल के दो लोगों ने आठ घंटे के बच्चे को चोरी करके नि:संतान दंपति को 80 हजार में बेच दिया। बच्चे के उत्पीड़न की शिकायत सुनकर चाइल्ड हेल्प लाइन और किला पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।
विज्ञापन

किला के खन्नू मुहल्ले के सोनू सक्सेना की शादी 15 साल पहले प्रभा से हुई थी। प्रभा के कोई बच्चा नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में काम करने वाले उनके दोस्त ने 22 मार्च 2015 को आठ घंटे का एक बच्चा लाकर दिया। शाम छह बजे बिहारीपुर में जिला अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी के घर उसे सौंपा गया, लेकिन सोनू ने लिखा पढ़त नहीं की। बताया जाता है कि दोनों कर्मचारियों ने बच्चे के बदले 80 हजार रुपये भी वसूले। साढ़े तीन साल तक सोनू दंपति अपने बेटे का नाम आरुष रखा। शुक्रवार को पड़ोसियों ने चाइल्ड हेल्प लाइन को फोन बच्चे के बारे में बताया और कहा कि दोनों पति-पत्नी रोजाना मारते हैं। यह सूचना हेल्प लाइन के हरेंद्र ने किला पुलिस को दी। शाम चार बजे पुलिस सोनू के घर पहुंची। उस समय बच्चा सो रहा था। महिला कांस्टेबिल ने बच्चे को गोदी लिया और किला थाने आ गई। जहां से बच्चे को मजिस्ट्रेट के पास पेश किया, इसके बाद उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया। हालांकि सोनू ने पिटाई करने से इंकार किया गया। उनका कहना है कि जिस बच्चे को प्यार से गोद लिया है, उसे मारेंगे क्यों। सोमवार को उन्हें एडमीशन कराने जाना था। सोनू का आरोप है कि बिना लिखा पढ़त के बच्चा लेने की शिकायत उसके जानने वाले एक सिपाही ने की है।

जिला अस्पताल में पीछे लगी बच्चा चोरनी का नाम ममता
परिवार को नशीला पदार्थ देकर एक महीने का बच्चा ले जाने वाली चोरनी ममता थी। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है, लेकिन अभी उसका पता नहीं मिल सका है। सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक, ममता परिवार को बेहोश करने के बाद नीलम का मोबाइल भी ले गई थी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। 19 जुलाई को ममता नाम की महिला ने नीलम और उसकी सात साल की बेटी को नशीला पदार्थ दिया था। बेहोश होने के बाद ममता नीलम का एक महीने का बेटा ले उड़ी थी। नीलम के पति का कहना था कि बच्चे के पैदा होते ही ममता ने उसकी पत्नी आत्मीयता के संबंध बना लिए थे। जिससे किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें