फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में महिलाओं संग नाचे दबंग, मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास रह रहे अनुसूचित जाति के परिवार में हो रहे किसी समारोह में पड़ोसी दबंगों ने महिलाओं के नाच-गाने में घुसकर अश्लीलता फैला दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो यूपी 100 मौके पर पहुंची। देर रात मामला शांत हो गया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि भोजीपुरा स्टेशन के पास रहने वाले परिवार में बच्चे का नामकरण कार्यक्रम था। इसमें परिवार के परिचित व रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी बीच दबंग पड़ोसी परिवार के युवक इस कार्यक्रम में घुस गए और महिलाओं के साथ नाचने लगे। लोगों ने इस पर एतराज किया तो उन्होंने तलवारें लहराकर हंगामा शुरू कर दिया। तब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक ही नशे में हंगामा कर रहे थे। इन्हें समझाने पर झगड़ने लगे। दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें