फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदमाशों की खबर दो, 25 हजार तक इनाम पाओ’

Sun, 17 Jun 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
साल की सबसे बड़ी लूट को खोलने में पुलिस को 14 दिन बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। दिख रही है। टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम में हुई एक करोड़ की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को अब सोशल साइट पर वायरल की गई तस्वीरों का ही सहारा है। पुलिस के पास बदमाशों के भागने की सिर्फ भुता तक की लोकेशन है। ऐसे में बदमाशों की सूचना देने पर 25 हजार रुपये तक के इनाम का एलान किया गया है। इधर, पुलिस की दो टीमें गोला, खीरी, पीलीभीत में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने पीलीभीत हाईवे पर स्थित टॉप कैरेट ज्वैलर्स शोरूम में स्टाफ को बंधक बनाकर चार जून एक करोड़ की लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बदमाश सफेद अपाचे बाइक पर बीसलपुर की तरफ से आए और लूट करके उसी दिशा में भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस की टीमों ने पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में बदमाशों के स्कैच और सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों के जरिये ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें