फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में मेडिकल छात्राओं से छेड़खानी: एआरएम ने कीं ड्राइवर, कंडक्टर की सेवाएं समाप्त

Sun, 17 Jun 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
रोडवेज की अनुबंधित एसी बस में दो एमबीबीएस छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले की शनिवार को एआरएम बीके शुक्ला ने नवाबगंज पहुंचकर जांच की। इसके बाद उन्होंने बस के ड्राइवर और कंडक्टर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिया। बस मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है। इधर, पुलिस ने ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट को जेल भेज दिया है। शुक्रवार को हरिद्वार से नवाबगंज में अपने घर ईद मनाने जा रहीं दो मेडिकल छात्राओं के साथ ड्राइवर रक्षपाल सिंह, कंडक्टर अशोक कुमार, अटेंडेंट बलवंत सिंह के अलावा दो अज्ञात लोगों ने शराब पीकर छेड़खानी की थी। छात्राओं ने फोन पर घरवालों को खबर दी तो उन्होंने सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचकर बस स्टाफ की पिटाई कर दी थी। बाद में नवाबगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एआरएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें