फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा किया.. तब जाकर थाने से छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो एक विवाहिता ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तीन दिन से थाने में बैठे प्रेमी ने जब शादी का वादा किया तो समझौता नामा लिखवाने के बाद उसे थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मोहल्ले के ही 24 वर्षीय प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि युवक उसे शादी का झांसा देकर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस आरोपी को थाने लाई और तीन दिन रखकर पूछताछ की। विवाहिता के पति को भी थाने बुलाया गया। उसने बताया कि विवाहिता पांच महीने पहले ही तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई थी। पति ने मुताबिक पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वह घर बंद कर पुलिस को सूचना देने निकला था। इसी बीच दोनों दीवार कूदकर भाग गए थे। विवाहिता से पूछताछ करने पर सामने आया कि पिछले पांच महीने से वो मुरादाबाद में थी। कुछ दिन पहले झगड़ा होने पर प्रेमी लौट आया तो उसने शादी का दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दे दी। शादी को राजी न होने पर प्रेमिका ने उसके रेलकर्मी पिता को भी थाने बुलाने की चेतावनी दी। इससे घबराए प्रेमी ने शादी को हां की तो उसने भी तहरीर वापस ले ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें