फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने शराब सेल्समैन से नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी (बरेली)। बाइक सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पुरनापुर गांव के धर्मवीर सिंह नकटिया स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पीएसी नहर पर उन्हें बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उनके पर्स में रखा पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। बदमाशों के चले जाने पर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों को पता नहीं चला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर के हत्याआरोपी भाई-बहन गिरफ्तार
भोजीपुरा (बरेली)। ट्रांसपोर्टर साबिर खां की हत्या के आरोपी भाई-बहन को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। रम्पुरा माफी गांव की प्रधान आयशा के पति साबिर खां ट्रांसपोर्टर थे। अवैध संबंधों के चलते 15 जून की रात साबिर खां की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से साबिर खां की गर्दन और धड़ अलग करके मुरारपुर न्योधना गांव के जंगल में गन्ने के खेत में मिट्टी के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने शक के आधार आरोपी फारुख को पकड़ा तो सारा राज खुल गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी मकसूद और उसकी बहन कुलसूम को बड़ा बाईपास विलयधाम के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गुरुवार को ट्रांसपोर्टर का भाई सरवर और उनकी पत्नी एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें