फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर और दागी पुलिस कर्मियों की होगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गृह मंत्रालय का फार्मूला यूपी पुलिस में भी लागू कर दिया गया है। घूसखोर, कामचोर व गंभीर मामलों में लिप्त रहे और 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की विभाग से छुट्टी की जाएगी। इस संबंध में शासनादेश जारी किया जा चुका है। 30 जून तक छटनी किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गई है। इससे पुलिस विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

केंद्र और यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के फार्मूले पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत 50 साल की उम्र पूरी कर चुके सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें ऐसे अधिकारी व कर्मचारी छांटे जाएंगे जो घूसखोर और ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहे या फिर जिनके खिलाफ गंभीर मामले चल रहे हैं। आईजी स्थापना एसबी शिरोडी की ओर से प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी को सूची तैयार कराने का आदेश दिया गया है। इसके अनुपालन में एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के सभी कप्तानों को पत्र भेजकर सूची बनाने का आदेश दिया है। 50 साल की उम्र पूरी कर चुके सीओ, दरोगा व इंस्पेक्टर और सिपाहियों की सूची अलग-अलग बनेगी।
50 साल पूरी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची बनने के बाद उनमें से घूसखोर, कामचोर व गंभीर मामलों में लिप्त रहे अधिकारी व कर्मचारी छांटे जाएंगे। इसके लिए प्रदेश, रेंज और जिला स्तर पर अलग-अलग तीन सदस्यीय कमेटी बनेगी। जिला स्तर की कमेटी सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर सिपाहियों के नाम तय करेगी। रेंज कमेटी दरोगा और इंस्पेक्टरों के नाम तय करेगी। सीओ के नाम डीजीपी स्तर पर छांटे जाएंगे। इन कमेटियों की ओर से तय किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें