बरेली। मंडी परिषद निदेशक ने कई अफसर इधर-उधर किए हैं। इसके तहत उपनिदेशक (प्रशासन) एमसी गंगवार आगरा तैनात किए गए हैं। अपर निदेशक जेपी सिंह के मुताबिक उनके स्थान पर शिवमंगल चंदेल फैजाबाद से आएंगे।
इसके अलावा मंडी समिति के सचिव अरविंद गंगवार का भी तबादला होने की चर्चा है, उनके स्थान पर सहारनपुर से अमित चौधरी आएंगे। उधर, संतोष यादव लखीमपुर से नोएडा और बंथरा से नवीन कोहली मंडी सचिव शाहजहांपुर तैनात किए गए हैं। यादव बरेली में भी सचिव रहे चुके हैं, उनके कार्यकाल में उल्लेखनीय राजस्व वृद्धि हुई थी।