फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी चेस्ट में रुपये जमा करने जा रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पीएनबी शाखा से बीस लाख रुपये कैश लेकर बरेली करेंसी चेस्ट जा रही वैन को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस पर ट्रक चालक व उसके दो साथियों की वैन चालक से कहासुनी हो गई। इस पर ट्रक चालक ने साथियों को बुलाकर कैश वैन के ड्राइवर, गार्ड और बैंक कर्मी की पिटाई कर दी और भाग गए। बैंक के शाखा प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तीन बजे पीएनबी शाखा से करीब बीस लाख रुपये लेकर कैश वैन बरेली करेंसी चेस्ट में जमा करने के लिए रवाना हुई। जाफरी चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कैश वैन में साइड से टक्कर मार दी। कैश वैन में सवार लोग बाल-बाल बचे। इसको लेकर कैश वैन व ट्रक चालक में गाली गलौच हो गया। जिस पर ट्रक चालक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। एक कार में सवार होकर करीब छह लोग वहां पहुंचे और कैश वैन के चालक प्रेम सिंह, गार्ड भूपराम व बैंक कर्मी विनोद कुमार को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गार्ड पिटता रहा, लेकिन उसने कैश वैन के पीछे का गेट नहीं छोड़ा। इसी बीच भीड़ आ गई। आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए कार में बैठकर भाग गए। जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बैंक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले कैश वैन से बीस लाख रुपये निकलवाकर पुलिस अभिरक्षा में दूसरे वाहन से बरेली भिजवाए। पुलिस को शाखा प्रबंधक ने मारपीट करने वाले ट्रक चालक व कार सवारों के खिलाफ मारपीट करना व कैश वैन में टक्कर मारने की तहरीर दी है। तहरीर में शाखा प्रबंधक ने टक्कर मारने व कर्मचारियों से मारपीट करने का मंतव्य भी पता करने की बात लिखी है। यानी बैंक को लगता है कि कैश लूटने के इरादे से ये टक्कर मारी गई होगी, लेकिन भीड़ आ जाने पर वह भाग गए। चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को ट्रक का नंबर बैंक कर्मी ने दिया है। पुलिस अब ट्रक की सुरागकशी में जुट गई है।

कैश वैन में टक्कर मारने वालों को खोजा जा रहा है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। मारपीट कर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें