फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विवाद में दो लोगों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव जमुही में 15 दिन पहले हुई छेड़छाड़ की घटना सोमवार को खूनी रंजिश में बदल गई। पहले लड़की के परिवार के लोगों ने आरोपी पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी फिर दूसरे पक्ष ने हमलावरों के एक व्यक्ति को पीटकर मार डाला। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी पुलिस बल व क्राइम ब्रांच टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सोनू कठेरिया (23) सोमवार सुबह बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। गांव से आधा किलोमीटर दूर हाईवे किनारे संतोष गुप्ता व अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और 15 दिन पहले छेड़छाड़ की घटना और तीन दिन पहले मूंगफली खाने-खिलाने और शराब पीने के दौरान हुए विवाद और मारपीट को लेकर गाली-गलौज की। सोनू ने विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया।
उधर, सोनू की हत्या से भड़के उसके परिवार वालों ने संतोष गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। संतोष के बड़े भाई माया प्रकाश (55) और उनकी मां रामदेवी, चचेरे भाई रमेश चंद्र और रमेश की पत्नी विनोदनी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पिटाई में गंभीर रूप से घायल माया प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद माया प्रकाश के परिवार के पुरुष भाग गए। घर में केवल महिलाएं रह गईं। एक पक्ष के मृतक माया प्रकाश के भाई संतोष ने 12 लोगों को नामजद कराया है, वहीं मृतक सोनू के चचेरे चाचा लालाराम की ओर से सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

दो एसआई समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
तीन दिन पहले मूंगफली खाने-खिलाने को लेकर विवाद हो गया था। छेड़छाड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है। तीन दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई न करने पर एसआई ओमपाल सिंह, एसआई हिमांशु शुक्ला, मुख्य आरक्षी सुकेंद्रपाल और योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें