फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था शराबी ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ सीबीगंज। शराबी ठेकेदार पिछले दो साल से नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। छोटी बेटी ने पिता की करतूत देखने के बाद मां को बताया। विरोध करने पर शराबी ने पत्नी और बेटी को जमकर पीटा। इसके बाद पीड़ित बेटी को लेकर मां सीबीगंज थाने पहुंची। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद से आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके के एक गांव का रहने वाला आरोपी परसाखेड़ा इलाके के एक प्लाईवुड फैक्टरी में ठेकेदारी करता है। वह शराब के नशे में दो वर्षों से अपनी 15 वर्षीय बेटी दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बहाना करके आए दिन उसे पीटता भी था। उसकी डर से किशोरी सदमे में रहती थी। पिता की क्रूरता से किशोरी ने परिवार वालों के सामने मुंह नहीं खोला और दरिंदगी का शिकार होती रही। 20 जून को किशोरी की मां रिश्तेदारी में गई थी। उस रात किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में एक तख्त पर सो रही थी। पिता पड़ोस में चारपाई पर लेटा था। पीड़ित की छोटी बहन के मुताबिक रात में करीब 11 बजे पिता ने बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। पिता की वजह से उस वक्त छोटी बहन देख लेने के बावजूद कुछ बोली नहीं। अगले दिन उसने रिश्तेदारी से लौटने पर मां को सारी बात बता दी। विरोध करने पर शराबी ठेकेदार ने पत्नी व पुत्री की जमकर पिटाई की। पत्नी ने पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपी ने मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी घर से चला गया। पीड़ित बेटी को लेकर मां सीबीगंज थाने गई और इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज को पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित के कपड़े जांच के लिए कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें