फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पटरी पर गिरी महिला, हाथ कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जननायक एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दी में एक महिला यात्री पटरियों पर गिर गई। इससे उसका हाथ पहिये के नीचे आने से बुरी तरह कुचलकर चपटा हो गया। जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा है।
विज्ञापन

अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस के सुबह सात बजे जंक्शन पर रुकने पर मधु गुप्ता (45 साल) पानी लेने के लिए उतरीं। बोतल में पानी भरने के दौरान ट्रेन चल दी। वह दौड़कर कोच के पास पहुंचीं और चढ़ने की कोशिश की। जल्दी में वह पटरियों पर गिर गईं। मधु के गिरते ही प्लेटफॉर्म पर खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी से गार्ड को ट्रेन रोकने को कहा। ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने उन्हें किसी तरह से पटरियों से निकालकर प्लेटफॉर्म पर लिटा दिया।
जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर मुकेश यादव सिपाहियों के साथ पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन आधा घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उन्होंने अपनी जीप में बैठाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। मधु के पास से निकले फोन नंबर से जीआरपी ने उनके भतीजे वैभव से बात की। अमृतसर निवासी वैभव ने बताया कि उसकी बुआ मधु गुप्ता अविवाहित हैं। उसी के पास रहती हैं। कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशानी हैं। रात में वह घर से निकलकर दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठ गईं। सूचना मिलने के बाद वैभव भी बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें