बरेली। भुता के खजुरिया निवासी 50 वर्षीय बाबूराम स्थानीय चकबंदी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह यहां शांति विहार में परिवार के साथ रहते थे। बाबूराम बुधवार सुबह नौ बजे घर से निकले और फिर पता नहीं लगा। कैंट क्षेत्र में लाल फाटक के पास रेलवे लाइन के बीच में उनका शव पड़ा मिला। जीआरपी की सूचना पर बेटे अमित ने शिनाख्त की। सिर्फ सिर में चोट होने से परिवार ने हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट जैसी चोट की पुष्टि हुई। ब्यूरो
बिहार के मुसाफिर की मौत
बरेली। बिहार में जिला गया के बलजौरी गांव निवासी 26 वर्षीय दिलचंद जौहरी अंबाला में रहकर बहनोई मांझी के साथ प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों ही जलियां वाला बाग एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। बरेली से पहले दिलचंद की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने बरेली में शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। ब्यूरो
ट्रेन से गिरकर मौत
बरेली। बिहार में जिला रोहताश के गांव मानसरोवर निवासी 28 वर्षीय अर्जुन की गुरुवार को भोजीपुरा के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार को सूचना दी गई है। ब्यूरो