फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म की वारदात के 20 दिनों बाद भी पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा। बुधवार को पीड़ित के पिता ने एसपी देहात से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले माह शेरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट शेरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार को पीड़ित किशोरी के साथ पिता एसपी देहात से उनके कार्यालय में मिले। उनका आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर ली है। इसी के चलते अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें