फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगी में किसी ने फेंका सफेद पाउडर, आंखों में जलन से मची चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसान एक्सप्रेस में शनिवार रात एक अजीब वाक्या हुआ। गर्मी के मौसम में स्लीपर कोच में अचानक सफेद धुंध छा गई। जब तक यात्री कुछ समझ पाते उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को झेलनी पड़ी। अनहोनी की आशंका में यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन को चेक किया गया, हालांकि कोई नतीजा सामने नहीं आया। हालत ठीक होने पर कुछ यात्रियों ने जीआरपी को बताया कि पीतांबरपुर में कुछ लोगों ने सफेद पाउडर कोच में फेंक दिया था, जिस कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार रात दस बजे धनबाद-लुधियाना किसान एक्सप्रेस पीतांबरपुर स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन चलने पर किसी ने खिड़की से सफेद पाउडर स्लीपर कोच एस-5 में फेंक दिया। पाउडर कोच में गिरते ही धुंध छा गई। जिससे यात्रियों की आंखों में जलन मचने लगी। कोच में चीख पुकार होने से टीटीई भी पहुंच गए। उन्होंने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज किया। कंट्रोल से जंक्शन पर मेसेज पहुंचने के बाद जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई। 20 मिनट बाद ट्रेेन जंक्शन पहुंची। पुलिस ने यात्रियों से बात की। उनकी जलन भी कम हो गई थी, लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। हालांकि मेडिकल टीम नहीं बुलाई गई थी। निर्धारित समय रुकने के बाद ट्रेन मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई। बता दें कि पीतांबरपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से पर्स, चेन, कुंडल खींचने की कई वारदातें हो चुकी हैं। घटना के बाद आरोपी फतेहगंज पूर्वी होते हुए शाहजहांपुर जिले में चले जाते हैं, जिससे जिले जीआरपी उन्हें पकड़ भी नहीं पाती है। हो सकता है शनिवार की रात को भी असामाजिक तत्व ऐसी ही वारदात करने की फिराक में थे। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पाउडर किसने और क्यों फेंका.. पीतांबरपुर स्टेशन से जानकारी जुटाने के लिए एक टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें