फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने फौजी के एटीएम से निकाले 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने फौजी के एटीएम से एक ही दिन में चार बार में 32 हजार रुपये निकाल लिए। फौजी ने एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहे सीओ नवाबगंज से ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की है।
विज्ञापन

हरियाणा के महेंद्र सिंह जेआरसी में तैनात हैं। एक साल पहले उनका तबादला बरेली हुआ था। उनका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नरनौल क्षेत्र में हैं। पांच जून को दिल्ली के भुटोवाली गली के एटीएम से चार बार में 32 हजार रुपये निकल गए। महेंद्र सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास रहता है। ठगों ने डुप्लीकेट एटीएम कार्ड से रुपये निकाले। शुक्रवार को उन्होंने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें