फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाला इलाका, नहीं मिली सोफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या के बावजूद बारादरी पुलिस नहीं चेती। यहां जगतपुर चौकी क्षेत्र से तीन जून को लापता हुई बच्ची को तलाशने के लिए सप्ताह भर बाद भी कुछ नहीं किया। सोमवार को प्रभारी एसएसपी अभिनंदन सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे तब पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली निवासी इकरार की पत्नी एक जून को पांच साल की बेटी सोफिया को लेकर अपने मायके पुराना शहर जगतपुर चौकी क्षेत्र में स्थित आकांक्षा टॉवर के पास गई थी। वहां से तीन जून को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सोफिया घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। उसके गुम होने की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कर्रा दी गई थी। नौ जून तक बारादरी पुलिस ने सोफिया को तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोमवार दोपहर प्रभारी एसएसपी अभिनंदन सिंह अचानक जगतपुर जा पहुंचे। इसका पता लगने पर सीओ सिटी तृतीय पीपी सिंह और बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने पहले पीड़ित परिवार से बातचीत की। बारादरी पुलिस को आसपास के इलाके में बच्ची सोफिया को तलाशने के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास खाली पड़े प्लाट, मकान, गोदाम और नाले देखे। इस दौरान लोगों से पूछताछ भी की गई। हालांकि देर शाम तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें