फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने लगाया आरोप-भाई उसे बेचना चाहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर(पीलीभीत)। डेढ़ साल से पति से अलग मायके आकर रह रही 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई उसका सौदा कर रहे थे। उसने विरोध किया तो उसके संग मारपीट की गई। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस से एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अखौला निवासी सुनीता देवी पुत्री देवकी नंदन ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले फतेहगंज पूर्वी (बरेली) के गांव कुठला निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके आकर रहने लगी। भाइयों का शुरूआत से ही उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। जिसके चलते वह अपनी बहन सुमन की ससुराल गांव चठिया सेवाराम में रहने लगी। डेढ़ साल की बेटी को भी साथ रखा। आरोप है कि कई दिनों से उसके भाई दूसरी शादी का दबाव बनाने लगे। जब वह इसके लिए तैयार न हुई तो उसको बेचने की तैयारी कर ली। शनिवार को उसके भाई चठिया सेवाराम गांव आए और साथ रहने की बात कहते हुए ले आए। आरोप है कि भाईयों ने उसको 50 हजार रुपये में बेचने की योजना बना ली। सोमवार सुबह उसका भाई सोहनलाल फोन पर किसी से इसको लेकर बातचीत कर रहा था। पूरी बात सुनने के बाद जब पीड़ित युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इसकी सूचना तत्काल यूपी 100 पर दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसको कोतवाली ले आई। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को मारपीट का मानते हुए आरोपी भाई सोहनलाल, रूपराम, आकाश और सर्वेश के खिलाफ नामजद एनसीआर दर्ज की है।

प्रधान का दावा, लगाए गए आरोप झूठे
गांव की प्रधान सुनीता देवी और आसपास के लोग युवती के आरोप को गलत और भाइयों को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि चारों भाई सुलझे हुए हैं। उनकी बहन ससुराल से वापस आने के बाद से ही बड़ी बहन सुमन की ससुराल में रहती रही। वह भाइयों को क्यों फंसा रही है। यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को अपने साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की है। इसी के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। सुनीता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। अगर जांच में युवती को बेचने का मामला निकलकर सामने आता है, तो उसी के आधार पर आगे कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रवीण मलिक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें