फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर सक्रिय रहे गोवंशीय मांस तस्कर, कई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में ईद के दिन गोवंशीय पशुओं को काटने की कई घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कई क्विंटल गोमांस पकड़ा। साथ ही पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की और जेल भेजा। हालांकि छापेमारी के समय कई तस्कर फरार भी हो गए। पुलिस उनकी तलाश में है। पुलिस का कहना है कि गोवंशीय पशुओं की तस्कर किसी हाल में नहीं होनी दी जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन


बहेड़ी में 1.80 क्विंटल मां पकड़ा, दो पकडे़
बहेड़ी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बहेड़ी पुलिस ने मुड़ियानसीर स्थित कब्रिस्तान में छापा मारकर प्रतिबंधित पशु का 1.80 क्विंटल मांस, खाल, पैर, कान, खुर व काटने करने के औजार बरामद किए। दो तस्करों को मौके पर पकड़ लिया गया। जबकि आठ तस्कर भाग गए। पकड़े जाने वालों में रिछा निवासी मो. यामीन व गरगईया का समीर रजा उर्फ बादशाह हैं। भागने वालों में मो. यूनुस, हनीफ, यूसुफ, रईस उर्फ बादल, चमीन बी, अफसर जहां, माशूक, कालू कुरैशी हैं। सभी के खिलाफ गोवंशीय पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। पशु चिकित्साधिकारी की जांच में मांस गोवंशीय पशु का होने की पुष्टी हुई है।

नवाबगंज में डेढ़ क्विंटल मांस बरामद, सात तस्करों पर रिपोर्ट
नवाबगंज। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि टाहप्यारी गांव में बड़े पैमाने पर गोहत्या कर मांस की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार, एसआई सुभाष चंद्र यादव ने टीम के साथ छापा मारकर मारूख और रईस अहमद को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके से डेढ़ क्विंटल गोमांस और औजार बरामद हुए। जबकि मोहम्मद उमर, इरशाद कुरेशी, बबलू कुरेशी, शकील कुरेशी, अकील पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद मांस का सैंपल परीक्षण के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हाफिजगंज में गोहत्या करते एक पकड़ा, चार फरार
हाफिजगंज। एसओ सौरभ सिंह के मुताबिक सूचना पर सेंथल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बंद पडे़ मकान की घेराबंदी कर अंदर जाकर देखा तो दो गोवंशीय पशु बंधे पड़े थे। कुछ लोग उन्हें काटने की तैयारी में थे। पुलिस को देखते ही वे भाग खडे़ हुए। छोटन निवासी सेंथल को पुलिस ने दबोच लिया। उसने फरार साथियों के नाम लईका, असीम, मुजम्मिल व रशीद बताए हैं। मौके से बरामद दोनों गोवंशीय ग्रामीण के सुपुर्द कर दिए गए। पकड़े गए छोटन को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें