फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पेट्रोल पंप के सेल्समैन समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा/ तिलहर (शाहजहांपुर)। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार पेट्रोल पंप सेल्समैन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

भावलखेड़ा। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ददऊ निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गांव के ही अपने दोस्त 28 वर्षीय शोले सिंह व 26 वर्षीय सुरजीत के साथ गांव के एक व्यक्ति की बाइक से कुछ सामान खरीदने मंगलवार रात रौसरकोठी गए थे। यहां से रात दस बजे वापस जाते समय थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में लालबाग चौराहे के पास तीनों लोग पहुंचे, तभी हरदोई से शहर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार सुरेंद्र और शोले की मौत हो गई, जबकि सुरजीत घायल हो गया। वहीं कार टक्कर मारने के बाद बीस मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि कार सवार घायल नहीं हुए। वह लोग मौके से कार छोड़कर भाग गए।
तिलहर। लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव कोटा मुगल निवासी 27 वर्षीय अरुण यादव पुत्र मूलचंद यादव हाइवे स्थित साईंनाथ फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन था। वह मंगलवार रात करीब दस बजे कटरा स्थित मौसा राजवीर के नाती के नामकरण संस्कार की दावत खाकर बाइक से अकेले लौट रहा था। बंथरा-नगरिया के बीच हाईवे पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अरुण के सड़क पर गिरते ही चौपहिया वाहन उसका सिर कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची। घटना की रिपोर्ट फिलिंग स्टेशन के मैनेजर रनवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें