बरेली। मां की डांट से नाराज होकर आठ साल के लड़के ने घर छोड़ दिया। जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़कर रेलवे हेल्पलाइन को सौंप दिया। सोमवार को हेल्पलाइन सीडब्ल्यूसी को सौंपेगी। लड़के की मां को फोन से सूचित कर दिया गया है।
बलिया के दरोगा राय के आठ साल के पुत्र शंकर को उसकी मां ने डांट दिया। वह नाराज होकर अपनी बहन के घर सीवान जाने के लिए ट्रेन में बैठ गया। लेकिन गलत ट्रेन में बैठने के कारण वह बरेली पहुंच गया। ट्रेन सुबह चार बजे जंक्शन पहुंची तो वह उतर गया और प्लेटॅफार्म पर रोने लगा। जीआरपी पिकेट शंकर को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद उसे रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पूछताछ में शंकर ने मां का नाम संगीता और पिता का नाम दरोगा राय बताया है। उसके घर वालों को फोन कर दिया है। चाइल्ड लाइन काउंसर नीरज कश्यप और नसरीन ने बताया कि सोमवार को सीडब्ल्यूसी भेजा जाएगा, जहां उसका मेडिकल होगा।