फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में जाती महिला की एक्सीडेंट में मौत के बाद कैंट में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के सीमावर्ती गांव पालपुर कमालपुर में शादी में जा रही महिला को डीसीएम ने कुचल दिया। बाइक चला रहा उसका भाई दूर जा गिरा। महिला के परिवार और ग्रामीणों ने सड़क पर लंबा जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

फरीदपुर बुखारा रोड से ठिरिया निजामत खां को जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ। अलीगंज के तिगाईदत्त नगर निवासी भगवान दास के भाई के साले की बेटी की शादी कमालपुर पालपुर में थी। वे पहले ही शादी में आ गए थे। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी 35 वर्षीय गीता देवी को लेकर बाइक से उनका साला एहिवरन पालपुर जा रहा था। गांव से पहले संकरे रोड पर पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की डीसीएम ने इनकी बाइक को टक्कर मारी। इससे गीता देवी उछलकर डीसीएम के आगे आ गिरीं और पहिया उनके ऊपर से चला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एहिवरन दूर गिरकर घायल हो गया। थोड़ी ही देर में पालपुर से तमाम लोग आ गए और जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर कैंट अशोक कुमार ने जाम खुलवाने की कोशिश की पर ग्रामीण बड़े अफसरों को बुलाने पर अड़ गए। बाद में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। कैंट पुलिस ने वाहन और ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर ठिरिया का निवासी होने की वजह से डीसीएम को उधर ले जा रहा था। भगवान दास ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें