फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन से जेल के खंडहर में दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के युवक ने चचेरी बहन को बहाने से जेल के खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक को भीड़ ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम सुभाष नगर की एक बस्ती का रहने वाला युवक अपनी पंद्रह साल की चचेरी बहन को चाऊमीन खिलाने के बहाने पुरानी जेल की ओर ले गया। वहां उसने बहन को जेल के खंडहर में खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी ने शोर मचाया तो राह निकलते लोग इधर आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर स्टेशन चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। किशोरी के पिता व परिवार के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें