फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनलाल हत्याकांड- डांस के दौरान झगड़े में हुई थी वारदात, हत्या के बाद खूब नाचा था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/अलीगंज। अलीगंज थाने के अमरोली गांव में पिछले दिनों बराती भजनलाल की हत्या डांस के दौरान हुई कहासुनी का नतीजा थी। बरात में डांस के दौरान भजनलाल का कंधा आरोपी से टकरा गया था। इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ और आरोपी ने बराती की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसपी देहात ने बताया कि बिशारतगंज थाने के गांव बाल किशनपुर चिंजरी निवासी भजनलाल (45) परिवार के साथ अमरोली में बारात में शामिल होने आये थे। भजनलाल और नन्हे समेत कई लोगों ने साथ में शराब पी। बारात चढ़ने के दौरान डांस पार्टी में ये लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान भजनलाल का कंधा नन्हे से लगा तो वह नाराज हो गया। छोटी सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा बढ़ गया और नन्हे बहाने से उसे गांव से बाहर पूजास्थल के पास ले गया। वहां उसे शराब पिलाई और डंडों से पीटकर हत्या के बाद शव भूसे में छुपा दिया। हत्या के बाद भी नन्हे ने बरात में आकर डांस किया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। काफी दिन तक पुलिस संदेह के आधार पर रिश्तेदारों और परिवार के लोगों से पूछताछ करती रही। जब नन्हे को पकड़ा भी तो लगा कि उसने अकेले हत्या नहीं की होगी। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गांव में अपने कई दुश्मनों के नाम एक-एक करके पुलिस को गिनाए। इस चक्कर में कई लोगों की बेवजह पिटाई भी हो गई। बाद में नन्हे ने स्वीकारा कि उसने अकेले ही हत्या की। पुलिस ने खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। टीम में एसओ मनोज कुमार मिश्रा, एसआई रामस्वरूप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें