फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शेरगढ़ पुलिस पर घर से एलसीडी उठा ले जाने की तोहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चोरी के आरोपी की थाने में पटे से पिटाई के मामले में आरोपित शेरगढ़ पुलिस पर नया आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस टीम एक घर से एलसीडी उठा ले गई। परिवार शोर मचाता रह गया। पुलिस ने एलसीडी चोरी की बताई तो परिवार ने उसका खरीद बिल भी दिखाया पर पुलिस नहीं मानी। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर शेरगढ़ पुलिस की शिकायत की। उन्होंने जांच की बात कहकर भेज दिया।
विज्ञापन

इस्लामपुर निवासी सोनम पत्नी लल्ला ने एसएसपी को बताया कि उनके परिचित ने बरेली की एक दुकान से एलसीडी खरीदकर उन्हें दी थी। सोमवार रात थाने की पुलिस उनके घर से जबरन एलसीडी निकाल ले गई। उन्हें बताया कि यह चोरी की है। विरोध किया तो परिवार और बच्चों को पीटा। मंगलवार को भी वे लोग थाने में बैठे रहे। उन्हें खरीद की रसीद दिखाई पर पुलिस ने एलसीडी देने से इंकार कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें