फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती राजकुमार हत्याकांड- एसएसपी बोले, तीन दिन में होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू की हत्या और व्यापारी अर्पित ऐरन से लूट की कोशिश के मामले में खुलासे की मांग को लेकर शनिवार को खत्री समाज और व्यापारी नेता एसएसपी से मिले। उन्हें एसएसपी ने तीन दिन में खुलासा का भरोसा दिया है। वहीं, क्राइम ब्रांच शनिवार को भी घटना की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

डीडीपुरम में 22 मई को मॉडल शॉप के सामने कीर्ति नगर निवासी गोपाल भोग आटा ब्रांड के मालिक अर्पित ऐरन से लूट की कोशिश हुई थी। घटना देखकर राजेंद्रनगर निवासी आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू मदद को दौड़े तो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। शनिवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे व्यापारी नेताओं ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा- डीडीपुरम में मॉडल शॉप के सामने शराबी और अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वहां पुलिस निगरानी रखे। फैशन में लड़के-लड़कियां चेहरे पर नकाब लगाए रहते हैं। कोई घटना होने पर अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती है। इसलिए बगैर जरूरत नकाब पर रोक लगे। उन लोगों ने शक जताया कि घटना में व्यापारी का कोई नौकर या करीबी शामिल हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से व्यापारियों को प्राथमिकता से शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। आढ़ती राजकुमार कपूर को बहादुरी का अवार्ड देने के साथ उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने को कहा। डीडीपुरम, रामपुर गार्डन जैसे पॉश इलाकों में अराजक तत्वों पर सख्ती को कहा। व्यापारी नेताओं के मुताबिक एसएसपी ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है। इससे पहले व्यापारी नेता पुलिस कार्यालय में एसपी देहात से मिले। एसएसपी से मिलने वालों में खत्री समाज के अध्यक्ष अनुपम कपूर, अतुल कपूर, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, नितेश कपूर, शोभित सक्सेना, मनोज अरोड़ा आदि रहे।

बांके बिहारी में हुई उठावनी
आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू की शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में उठावनी हुई। इसमें नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम भी शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का वादा किया। शाम को पत्नी रिचा और परिवार के अन्य लोगों ने पंकज अरोड़ा शहीद पार्क जाकर राजू को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें