फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने पहुंचे, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में तमंचे लेकर रंगदारी मांगने पहुंचे चार बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया। प्रापर्टी डीलर ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

जोगीनवादा निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वे बुधवार शाम कैंट स्थित अपनी निर्माणाधीन कॉलोनी रामेश्वर धाम के दफ्तर में बैठे थे। तभी चार नकाबपोश बदमाश उनके दफ्तर में घुस आए। कहा, बड़ा जमीनों का काम करता है। बीस लाख अभी दे दे, बाकी महीने पर देते रहना। वे बचकर ऊपर भागे तो बदमाशों ने उनका पीछा किया। किसी तरह उन्होंने जान बचाई। बताया कि इनमें से एक चौबारी निवासी विष्णु को उन्होंने पहचान लिया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें